बलात्कारी के बच्चे को जन्म देने के लिए पीड़िता को नहीं कर सकते मजबूर, केरल हाईकोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट ने कहा कि ज्यादातर मामलों में शादी के बाहर गर्भधारण हानिकारक होता है, खासकर यौन शोषण के बाद यह आघात का कारण बनता है। यह पीड़ित गर्भवती महिला के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है।